भारतीय पायलट विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान शुक्रवार को वाघा-अटारी सीमा से भारत लौटेंगे. अभिनंदन को पाकिस्तानी सेना ने 27 फ़रवरी को अपने कब्ज़े में ले लिया था जब वो विमान गिरने के बाद पैराशूट से पाकिस्तानी इलाक़े में नीचे आए. इसके एक दिन बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने उन्हें भारत के हवाले करने का एलान किया था.
अभिनंदन की वापसी से जुड़े ताज़ा अपडेट
तमिलनाडु के कन्याकुमारी में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हर भारतीय को तमिलनाडु के रहने वाले विंग कमांडर अभिनंदन पर गर्व है.
विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को विमान के जरिए इस्लामाबाद से लाहौर लाया जा रहा है. उन्हें वाघा-अटारी सीमा पर भारत को सौंपा जाएगा. सीमा पर भारतीय वायु सेना के अधिकारी पहुंच चुके हैं.
वाघा-अटारी सीमा पर शुक्रवार शाम को होने वाला बीटिंग रिट्रीट समारोह रद्द कर दिया गया है. अमृतसर के डीसी शिवदुलार सिंह ढिल्लों ने बताया कि भारतीय अर्धसैनिक बल बीएसएफ़ ने आज होने वाले समारोह को रद्द करने का फ़ैसला किया है.
पाकिस्तान के सूचना मंत्रालय ने अपने ट्विटर हैंडल में जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ़्ती का एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने पाकिस्तान सरकार के इस कदम की प्रशंसा की है.
सूचना मंत्रालय ने जम्मू कश्मीर के अलगाववादी नेता मीरवाईज़ उमर फ़ारुख़ का ट्वीट भी पोस्ट किया है जिसमें वो कह रहे हैं कि "उम्मीद है कि संभावित युद्ध के बादल छटेंगे और कश्मीर समस्या का शांति से हल निकल सकेगा."
पाकिस्तान में हैं मसूद अज़हर
पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद क़ुरैशी ने सीएनएन को दिए एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में कहा कि "हमारे एजेंडा जनता को केंद्र में रख कर है और हम देश को आगे बढ़ाना चाहते हैं. हमें अपने देश में शांति और स्थायित्व चाहिए."
उन्होंने कहा "मेरी जानकारी के मुताबिक़ जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अज़हर फिलहाल पाकिस्तान में हैं. वो बेहद बीमार हैं और घर से बाहर नहीं निकल सकते."
वाघा पहुचेंगे अमरिंदर
पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने ट्वीट किया है कि वो विंग कमांडर अभिनंदन को लेने वाघा सीमा पर पहुंचेंगे.
उन्होंने लिखा, "मोदी जी मैं फिलहाल पंजाब के सीमावर्ती इलाक़ों का दौरा कर रह हूं. मुझे पाकिस्तान सरकार से पता चला है कि वो अभिनंनद वर्तमान को वाघा सीमा पर भारत को देंगे. अभिनंदन, उनके पिता और मैंने एनडीए से अपनी पढ़ाई की है और मैं इस नाते वाघा जाऊंगा."
No comments:
Post a Comment