Thursday, November 1, 2018

नीतीश बोले- आरक्षण के लिए हर कुर्बानी देने को तैयार हूं

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दलित और आदिवासियों को विश्वास दिलाया कि आरक्षण को कोई ताकत खत्म नहीं कर सकती है. इसके लिए वो हर कुर्बानी देने को तैयार हैं.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को कहा कि देश में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (एससी/एसटी) के लिए आरक्षण के प्रावधानों को समाप्त करने की किसी में ताकत नहीं है. आरक्षण के लिए हर कुर्बानी देने को तैयार हूं.

जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने गया में पार्टी के मगध प्रमंडलीय दलित-महादलित कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा कि हमारी प्रतिबद्धता न्याय के साथ विकास के प्रति है. न्याय के साथ विकास का मतलब समाज के हर तबके और हर इलाके का विकास है.

नीतीश ने कहा कि इस देश में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षण के प्रावधानों को समाप्त करने की किसी में ताकत नहीं है. इसके लिए हम हर कुर्बानी देने के लिए तैयार हैं. उन्होंने कहा कि जिन्होंने कभी आरक्षण के लिए कुछ नहीं किया, वे ऐसी बातें कर रहे हैं.

नीतीश ने कहा कि लोग बिना काम किए और बिना सिद्धांत के प्रति निष्ठा रखे राजनीति में आ जाते हैं और ताकत मिलने पर उसका दुरुपयोग करते हैं.

उन्होंने कहा कि कुछ लोग समाज में भ्रम और टकराव पैदा करना चाहते हैं. बाबा साहेब ने संविधान की रचना की, जिसे संविधान सभा ने स्वीकार किया. उन्होंने कहा कि आरक्षण नहीं मिलेगा तो हाशिए पर रह रहे लोग मुख्य धारा में कैसे आएंगे.

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि है. जब जय भीम कहते हैं तो यह समझ लें कि बौद्ध धर्म का संदेश अहिंसा, शांति एवं सहिष्णुता का है. जब तक आपका विकास नहीं होगा. समाज, राज्य एवं देश का विकास नहीं हो सकता है.

शाहिद कपूर के छोटे भाई ईशान खट्टर ने एक नवंबर को अपना 23वां जन्मदिन मनाया. ईशान ने माजिद मजीदी की फिल्म बियोंड द क्लाउड्स से डेब्यू किया था. इसके बाद वे जाह्नवी कपूर के साथ फिल्म धड़क में नजर आए. इसमें उनकी अदाकारी को काफी सराहा गया. 

ईशान की बर्थडे पार्टी में जाह्नवी खूबसूरत स्क‍िन कलर के गाउन में नजर आईं. जाह्नवी की ईशान से गहरी दोस्ती हो गई है.

शाहिद कपूर भी इस पार्टी में पहुंचे. शाहिद पिछली बार फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू में नजर आए थे. ये फिल्म बॉक्स ऑफ‍िस पर खास प्रदर्शन नहीं कर पाई

शाहिद पत्नी मीरा राजपूत के साथ पहुंचे थे. दोनों पिछले दिनों एक बेटे के पेरेंट्स बने हैं. शाहिद ने बेटे का नाम जैन रखा है.

ईशान अपनी मां न‍ीलिमा अजीम के बेहद करीब हैं. ईशान नीलिमा के पूर्व पति राजेश खट्टर से हैं.

No comments:

Post a Comment